आज शनिवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। आज शनि अमावस्या का भी शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन किए गए दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है।साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के समय अनुसार 14 अक्टूबर की रात 8:34 मिनट पर लगेगा. वहीं देर रात 2: 25 मिनट पर समाप्त होगा। मध्य समय होगा 11: 29 मिनट पर, इस दौरान ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 51 मिनट की रहेगी. इस बार सूर्य ग्रहण 14- 15 अक्टूबर दोनों ही दिन लगेगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
