बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के भौराटांड गांव में ए के क्रिएशन टीम द्वारा कुकिंग डेमोंनस्ट्रेटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार के द्वारा मिलने वाले पोषण युक्त चावल की जानकारी दी गई इस दौरान सरकार के द्वारा मिलने वाले फोर्टीफाइड चावल के जागरूकता के लिए ऑडियो जिंगल और खीर बनाकर उनके अंदर के भ्रम और चावल के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही इस चावल को बनाने की विधि , इससे होने वाले लाभ के बारे में भी चर्चा किया गया। इस चावल को प्रत्येक आदमी को खाना चाहिए जिससे उनके अंदर खून की कमी नही होगी। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड के आईसीडीएस विभाग , पंचायत सदस्य , जन वितरण प्रणाली विक्रेता और आम नागरिक की अहम भूमिका रही। इस कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग के महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी, जन वितरण प्रणाली विक्रेता संतोष कुमार केसरी, सुबोध कुमार सिंह, वार्ड सदस्य अजीत कुमार यादव और सेविका सहायिका उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्ल्ड फूड प्रोग्राम और ए के क्रिएशन के प्रोजेक्ट एसोसिएट उज्ज्वल कुमार, मोजम्मिल हुसैन, मो० इमरान, कुक दीपावली श्रीवास्तव और पूरी टीम की अहम भूमिका रही।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।