नहाय खाय के साथ तिन दिवसीय पर्व जिउतिया आज गुरुवार से शुरू हुआ। जिउतिया पर्व से घर घर में भक्ति व उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस तीन दिवसीय पर्व लेकर व्रती ने अपने-अपने घर में सारी तैयारी पूरी कर ली है। गुरुवार को नहाय खाय के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। बीते कई दिनों से जिउतिया पर्व लेकर लोग अपने-अपने घर को साफ-सफाई करते हुए सारी आवश्यक वस्तु की खरीददारी भी किया है ।