बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज बीएसईबी सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट रिजल्ट की घोषणा कर दी है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा मंगलवार, दोपहर 2:30 बजे एसटीईटी नतीजे जारी किए हैं. इस परीक्षा में 79.79% उम्मीदवार सफल रहे हैं. जिन उम्मीदवारों ने स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी की यह परीक्षा दी है, वे बीएसईबी एसटीईटी 2023 रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com से चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।