गिद्धौर प्रखंड के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम से जदयू द्वारा पोल खोल अभियान के तहत जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। प्रखंड के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम से लेकर लार्ड मिंटो टावर चौक तक मोमबत्ती एवं मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र कुमार, जिला महासचिव जयनंदन सिह, दिनेश मंडल ने मुख्य रूप से भाग लिया। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
