चरकापत्थर थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी चरकापत्थर के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान चिल्काखांड से नक्सल कांड के एक फरार आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान चिल्काखांड के महेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष अभिनंदन कुमार ने बताया कि एसएसबी के सहायक कमांडेंट आशीष वैष्णव व जवानों के साथ थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।