जमुई जिले में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। तपती और झुलसाती गर्मी से जनमानस परेशान हैं। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी इलाकों में लोगों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मौसम का प्रकोप लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि लू लगने की खबरें आने लगी है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर 12:00 से 4:00 बजे तक घर से नहीं निकलने की चेतावनी दी है। इसी वक्त अधिक तापमान रहता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।