बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता डब्लु पंडित जानकारी दे रहे हैं की नवरात्र के बाद से माहौल कुछ ठंडा होने लगा है। साथ ही अक्टूबर के हिट में कई जगहों पर बारिश भी हो रही है कहीं बादल छाए हुए हैं और कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। इस जलवायु परिवर्तन के कारण कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं पर बुरा असर पड़ रहा है।ऐसे में हम सभी को सावधान रहना चाहिए।फ्रिज में रखा सामान नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए।बदलते मौसम में पुरे शरीर को ढ़ँकने वाले ही कपड़े पहने।सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ ही हल्दी,शहद और अदरक का सेवन भी जरूर करें