जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में शनिवार को जमुई बाजार पूर्णता बंद रहा ।जमुई बाजार वासियों ने आक्रोश मार्च निकाला पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय से ,जमुई बाजार गुंजायमान हो उठा। विभिन्न व्यवसाय संगठन, बुद्धिजीवियों, समाजसेवी समेत सैकड़ों युवाओं ने सड़क पर एक साथ दिखे वहीं जबकि देर संध्या को सभी व्यवसाय संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया