बिहार राज्य के जमुई जिला गिद्धौर प्रखंड से भीम राज मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की हमारे देश में त्यौहारों का मतलब ही होता है,खाना और दूसरों को खिलाना।लेकिन अब त्यौहारों के आते ही मिलावट खोरों का डर लोगों में इतना घर कर जाता है, की त्यौहारों की खुशियाँ ही कम हो जाती है।त्यौहारों की शुरुआत तो इस वर्ष भी हो चुकी है,हर साल के तरह मिठाईयों और खोवा में मिलावट भी किया जा रहा होगा।इस बार देखना यह है की क्या प्रशासन समय रहते इन पर लगाम लगा पायेगी।