जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड से, भीम राज जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है, कि जमुई जिले में अब मनरेगा मजदूरों को भी घटना-दुर्घटना में बीमा का लाभ मिलेगा। दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख तो सामान मृत्यु पर एक लाख रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। श्रम कल्याण विभाग इसे लेकर कवायद में जुट गई है। पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर मजदूरों का निबंधन किया जाएगा। बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से पंजीयन हो जाने पर मनरेगा कर्मियों को मातृत्व लाभ, विकलांगता पेंशन, चिकित्सीय सहायता सहित 13 प्रकार की सुरक्षा मिलेगी। श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के अनुसार पंचायतवार पंजीयन का काम प्रारंभ किया गया है।