सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स की तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाई है और चाय की दुकान चलाता है. लेकिन खोजबीन करने पर पता चला कि तस्वीर में नजर आ रहा शख्स योगी आदित्यनाथ का भाई नहीं है और यह दावा झूठा है. सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स और पेज पर यह तस्वीर पोस्ट की गई है. फेसबुक यूजर “नीलम चतुर्वेदी विधायक” ने फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा: “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के भाई हैं जो चाय की दुकान चला रहे हैं, कांग्रेस के कोई भी बड़े नेता का भाई इस तरह का हो तो जरूर पोस्ट कीजिएगा”. लेकिन योगी आदित्यनाथ की बहन शशि सिंह और उनके पति पति पूरण पायल ने साफ किया है कि तस्वीर में नजर आ रहा व्यक्ति न तो योगी का भाई है और न ही कोई रिश्तेदार. उन्होंने यह भी बताया कि योगी आदित्यनाथ का कोई भी भाई चाय की दुकान नहीं चलाता. मुख्यमंत्री योगी के तीन भाई और तीन बहनें हैं. साथियों आपसे अपील है कि ऐसी भ्रामक पोस्ट पर विश्वास न करें. कुछ राजनीतिक पार्टियां आपको चुनाव के दौरान बहकाने की कोशिश कर सकती हैं. इसलिए निष्पक्ष रहें और झूठी खबरों के प्रति जागरूक बनें.
