बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा जानकारी साझा करते हैं की बिहार के शेखपुरा जिला की जिलाधिकारी इनायत खान ने बिहार के दोनों शहीद जवानो के एक-एक बच्चे को गोद लेने का निर्णय लिया है।इसके साथ ही वो अपने दो दिन के वेतन शहीदों के नाम देंगी।इनके इस कार्य से दूसरे लोगो को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।