बिहार राज्य के मुंगेर जिले ,से विपिन कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में प्रतिमाह लाखो खर्च के बाद भी मुंगेर शहर की सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर मुंगेर नगर निगम के दर्जनों पार्षदों ने नगर प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी है और कहा है की यदि दस दिन के अंदर इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो सड़क पर उतरेंगे।कई पार्षदों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर नगर आयुक्त से कहा है कि वर्तमान समय में निगम प्रशासन की लचर कार्यशैली के कारण मुंगेर शहर की स्थिति नारकीय बनती जा रही है।अधिकतर समरसेबल एवं चापाकल ख़राब रहने के कारण गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। इस समस्या का जल्द ही निराकरण किया जाये।