बिहार के सिकंदरा जमुई से विजय सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्मी से बचाव के लिए कूलर ऐसी में बैठने बाद धुप में नहीं निकलना चाहिए,ज्यादा तेल मसाला का भोजन,ज्यादा गर्म खाना ,बार-बार चाय ,बासी भोजन की सेवन से बचने की जरुरत है। स्वस्थ रहने के लिए जब भी घर से निकलें तो खाना खा कर ही निकलें। सत्तु और हल्के रंग के कपड़े ही पहने और चेहरा -सिर को ढक कर ही घर से बाहर निकलें।गर्मी में प्याज का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए,जेब में प्याज रखने से भी फायदा हो सकता है।इस सभी बातों का ध्यान रख कर हम गरमी के प्रकोप से बच सकते हैं।
