दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी का माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज बता रहे हैं अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शाहदरा उत्तरी क्षेत्र द्वारा आज दिनांक 10/12/2023 को सामान्य शाखा,जन स्वास्थ्य विभाग और मेंटीनेंस डिवीजन* के द्वारा उपायुक्त महोदय के नंद नगरी वार्ड में निरीक्षण के दौरान थाने के पास रोड पर अनाधिकृत खोखे को तोड़कर हटाया गया तथा उस रोड पर अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इसके अतिरिक्त आज सीमापुरी थाने की पुलिस बल की सहायता से स्थानीय जनप्रतिनिधि और जनता की शिकायतों पर सीमापुरी में 70 फूटा रोड सीमापुरी बस डिपो के पास अनाधिकृत रूप से कबाडियों द्वारा दोनो रोड किये हुए लगभग एक किलोमीटर की दूरी तक के अतिक्रमण को जेसीबी और ट्रक से हटाया गया ।इस कार्रवाई में 2 ट्रक प्लास्टिक वेस्ट कूड़ा उठाया गया। स्थानीय कबाडियों द्वारा बहुत विरोध किया गया। परंतु पर्याप्त पुलिस बल के आगे उनकी कुछ नही चली। अब इस क्षेत्र में पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए सम्बन्धित लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर, सैनिटरी इंस्पेक्टर को सख्त निर्देश दे दिए गए और स्थानीय पुलिस को भी अवगत करवा दी गयी। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
