भारी मात्रा में पटाखों के साथ दो गिरफ्तार दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स सेल और सब्जी मंडी थाना पुलिस ने वेंडर की आड़ में पटाखे बेचने वाले दो आरोपियों को 1,601 किग्रा पटाखों के साथ गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों में मो. खुर्शीद और मो. वकील है। वह पटाखे फर्रुखाबाद, उत्तर- प्रदेश से लेकर आते थे। पैसों के विवाद में जानलेवा हमला दिल्ली के नरेला इलाके में उधार के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने पीड़ित व्यक्ति पर उसी की पत्नी के सामने चाकू से कई बार वार किया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मार्शलों के आंदोलन को समर्थन दिल्ली की डीटीसी और कलस्टर बसों में कार्यरत 10 हजार से अधिक मार्शलों के आंदोलन का कांग्रेस पार्टी ने खुला समर्थन दिया है। पार्टी कार्यालय में मार्शलों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं से कांग्रेस को अवगत कराते हुए उनकी लड़ाई लड़ने का आग्रह किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली सचिवालय स्थित चल रहे डीटीसी व कलस्टर बसों के मार्शलों के धरने में शामिल होंगे।