उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान ने श्रमिक वाणी के माध्यम से ग्राम ततपुरा के स्थानीय निवासी सेवकराम से कोरोना से सम्बंधित कुछ बातचीत की। सेवकराम ने बताया कि उन्हें जब कोरोना हुआ था तब वे खुद को दस दिन तक कोरन्टाइन में रखे थे। जिसमें उनके परिवार वालों ने बहुत अच्छे से ध्यान रखा था। उन्हें दवाइयाँ फोन करने पर मिल जाती थी। कोरोना होने पर वे साफ़ सफाई का अच्छे से ध्यान रखते थे