दिल्ली के मानेसर से दीपक ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उत्तरप्रदेश एवं बिहार में मुखिया चुनाव को लेकर जोर शोर से तैयारियाँ चल रही हैं। इसी संदर्भ में खड़े हुए युवा प्रतियाशी गोड़ा चौहान से उनकी बातचीत हुई है। वे चाहते हैं कि क्षेत्र में गरीब लोगों को विकसित किया जाना चाहिए। सरकार द्वारा मिलने वाले सभी योजनाओं को वे गरीबों तक पहुँचाना चाहते हैं।