हरियाणा राज्य से हमारे श्रोता सतरोहन साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। जिसमें से बदलते मौसम में सर्दी खांसी -बुखार तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दिल्ली में इस समय कोरोना का स्तर बढ़ता जा रहा है। यह हम सभी देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और जिसका उपचार अभी तक संभव नहीं हो पाया है। हमारे जो वैज्ञानिक हैं वह इसमें काफी भागीरथ प्रयासरत है। तब तक हम सभी का कर्तव्य है कि हम उसके प्रति जो सुरक्षा के उपाय हैं उनका पालन करें। हम इस महामारी संक्रमण बीमारी से लड़ सके और हम सब सुरक्षित रहेंगे। तभी हम अपने विकास के लिए कुछ कर सकते हैं
