मोबाइल वाणी के साझा मंच पर झारखंड से सर्वेश तिवारी बताते हैं कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा है कि भाजपा के शासनकाल में मजदूरों की समस्याएं बढ़ी है और प्रधानमंत्री करोड़ों की हवाई जहाज बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने आप को फकीर कहते हैं, देश में सिपाही मर रहे हैं, मजदूर मर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मौन हैं। डॉ कुमार ने कहा कि यूपी में जंगलराज है, कांग्रेस पार्टी लड़ते रहेगी और भाजपा सरकार जिस तरह से कुकर्म कर रही है,उसका अंत होगा।कहा कि आज आपको लगता होगा कि भाजपा शक्तिशाली लेकिन सिर्फ एक एड की तरह आप ढूंढ़ते रह जाओगे, वही हाल भाजपा सरकार का होगा। इतिहास भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस ही एक पार्टी है जो देश को बचा सकती है।