बहादुरगढ़, हरियाणा से रूपाली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र भाग सी में एक गत्ता फ़ैक्ट्री में सोमवार की रात आग लग गयी। फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बीस घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर क़ाबू पाया, लेकिन फ़ैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गयी।