दिल्ली। एनसीआर, बहादुरगढ़, हरियाणा से साझा मंच मोबाईल वाणी के सम्वाददाता मनोहर लाल कश्यप बता रहे हैं कि दिनांक दो जून, दो हज़ार बीस को भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में मनोज कुमार तिवारी को हटा कर आदेश कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की नयी ज़िम्मेदारी दी है। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी विष्णु कुमार साय को तथा मणिपुर के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी एस० टिकेंदर सिंह को दे दी है।