दिल्ली एनसीआर के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बहादुरगढ़ के सेक्टर 17 प्लाट नंबर 311 एवं 312 स्थित लैंसर कंपनी द्वारा नवरात्री के शुभावसर पर ठेकेदार के वेतन से पांच से छह हज़ार काट कर भंडारा का आयोजन किया जाता हैं। पैसा रहता तो ठेकेदारों का हैं पर पुण्य कार्य में नाम आता कंपनी का। यह सरासर ग़लत हैं ,कंपनी द्वारा ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए।