बिहार राज्य के सुपौल जिला ,प्रखंड मरौना ,थाना मरौना से बिनोद यादव साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रधान मंत्री आवासीय योजना की दूसरी क़िस्त लेने के लिए क्या करना होगा? जिनके माकन तैयार हो गए है और जिन्होंने अपने घर के छत में एस्बेस्टस शीट डलवाये हैं ,क्या उन लोगों को सरकार की ओर से दी जाने वाली तीनो क़िस्त दी गई है या नहीं और यदि नहीं दी गयी है तो घर के छत को ढलाई करवाने पर ही तीनों क़िस्त दी जाएगी ,इसकी जानकारी दें।

Comments


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में गरीब लोगों को आवास बनाने के लिए सरकार एक लाख 20 हजार रुपए का अनुदान देती है। यह अनुदान चार किस्तों में दिया जाता है, पहली किस्त नीव डालते वक्त, दूसरी किस्त निर्माण 50 फीसदी होने पर, तीसरी किस्त निर्माण 80 फीसदी होने पर और चौथी किस्त निर्माण पूरा करने के बाद मिलती है। अगर लाभार्थी स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर में शौचालय का निर्माण भी करता है तो उसे इसके लिए अलग से 12000 रुपए दिए जाते हैं।
Download | Get Embed Code

April 15, 2019, 4:11 p.m. | Tags: int-PAJ