नमस्कार श्रोताओ, बात पते की कार्यक्रम में हम आपको श्रमिको के अधिकारों से संबंधित कानूनी जानकारी देते हैं, इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि जब एक श्रमिक अपनी शिकायत लेकर लेबर दफ्तर पहुंचता है तो किस तरह की कानूनी स्थितियों से गुज़रना होता है। लेबर दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाने से लेकर लेबर कोर्ट तक मामला पहुंचने में क्या प्रक्रिया होती है? ये जानकारी वकील पदम जी, जो कि श्रमिकों से जुड़े केस लड़ते हैं और कानूनी सलाह भी देते हैं, वो इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं। तो श्रोताओ सुना आपने कैसे होती है कानूनी प्रक्रिया शिकायत दर्ज करवाने के बाद। अगले एपिसोड में आपको बताएंगे कि आमूमन कितना समय लगता लेबर कोर्ट में केस के निपटारे में और सालों तक कुछ केस लंबित रहते हैं, तो उनका क्या कारण होता है और आमतौर पर किस तरह से इनका निपटारा होता है। तो सुनते रहिए साझा मंच मोबिल वाणी।
