गुमला जिले के वार्ड न. १८ की वार्ड पार्षद रह चुकी ललित गुप्ता जी कहती हैं कि वे अपने कार्यकाल के दौरान काफी सारे काम किया जैसे ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। वार्ड में पानी की समस्या थी जिसे इन्होने दूर किया। साथ ही लोगो को विभिन सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जैसे वृद्धा पेंशन , राशन कार्ड और प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को घर दिलाया।
