जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से गोपाल कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है।कि 2005 ने सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एक नया कानून लागु किया जिसमे जॉब कार्डधारी मजदूरो को रोजगार दिया जाएगा।लेकिन चंदनकियारी पूर्बी पंचायत में ऐसा नहीं होता है।किसी भी कार्डधारी को अब तक कोई रोजगार नहीं दिया गया है। अत:सरकार अपने द्वारा बनाए योजनाओ की जांच करे और सभी कार्डधारियो को रोजगार दे।
