विधा भारती कोडरमा,जयनगर से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बाल विवाह के सम्बन्ध में कहती है की अनेक सामाजिक समस्याओ में से सबसे बड़ी समस्या दहेज़ की है दुर्भाग्यपूर्ण है की शिक्षित समाज में यह तेजी से फैला है जो जिनता अधिक शिक्षित है वो उतना ही ज्यादा मात्रा में दहेज़ मांगते है सरकार ने दहेज़ से सम्बंधित कानून बनाया है पर मानी नहीं होता।आये दिन दहेज़ के नाम पर अपराध हो रहे है सामाजिक जागरूकता और लडको के द्वारा देहेज का विरोध करने से ही दहेज़ को ख़त्म किया जा सकता है दहेज़ लेना और देना दोनों अपराध है अत: प्रशासन से अनुरोध करती है की इस अपराध को रोके।