धनबाद तोपचांची से फर्केस्वर महतो झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बाल विवाह पर कहते है की साक्षरता दर बढ़ने और बाल विवाह का कानून लागु होने के बावजूद भी धर्म-परम्पराओ के चलते 40% बाल विवाह अभी भी जारी है. एशिया के भारत में सबसे ज्यादा बाल विवाह है. 46%महिलाओ की 18 वर्ष से कम उम्र में शादी कर दी जाती है और वे माँ भी बन जाती है नवजात शिशुओ का पंजीकरण भी नहीं करवाया जाता हैब्रेकथ्रू संस्था के द्वारा झारखण्ड के हजारीबाग,रंच और बिहार के गया जिले में सबसे ज्यादा 20-24 वर्ष की 46% महिलाओ में पाया की उनकी शादी 18 वर्ष में ही कर दी गयी.