श्याम्पत दास धनबाद, बाघमारा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है हमारा देश भारत कृषि प्रधान देश है तथा आधी आबादी गांवो में निवास करती है किसानो पर प्रकाश डालते हुए कहते है की किसान जो दिन भर खेतो में कार्य करता है अन्न उपजाता है.भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है और इस दृष्टी से कृषक का बहुत मह्त्व है किसानो के जीवन को सुखमय बनाने के लिए सुधारो की आवश्यकता है यह भी एक अच्छा संकेत है की सरकार भी समय-समय पर उन्हें प्रोत्साहित करती है उन्हें हर प्रकार की सुविधा देती है.हरेक गांवो में शिक्षा की व्यवस्था की जनि चाहिए,निर्धनता ही ग्रामो में एक उचित समस्या है जिसे वैज्ञानिक कृषि से दूर किया जा सकता है क्योकि किसान की सम्पन्नता देश की सम्पन्नता।