जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से श्यामपद दास ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि सूचना के अधिकार के अंतर्गत राजनितिक पार्टी और उसकी सम्पति के सन्दर्व में बताया की राजनितिक दल मुख्य रूप से सार्वजनिक संस्थाए है.क्योकि उनका कार्य क्षेत्र और उदेश्य सार्वजनिक है.लोक तंत्र चलाने में राजनितिक दलो की अहम् भूमिका है.सविधान में राजनितिक डालो का जिक्र नहीं किया जाता है.मगर राजनितिक दल लोक तंत्र के ढ़ाचे के जरुरी कार्य पूरक है.देश में राजनितिक,राजनेताओ,के प्रति अविश्वास है.आम जनता को कहने वाले कुछ पार्टी के कार्य कर्ताओ और नेताओ को पता नहीं होता की क्या कार्य हो रहा है.इसलिए पार्टियो को सूचना के दायरे में लाना चाहिए।जिससे पार्टी के नियम कानून तथा संगठन के चुनाव की प्रक्रिया का परिणाम सर्वजनिक हो सके.
