बोकारो: रमेश कुमार माईती चास बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि झारखण्ड में सही तरीके से बारिश नही होने के कारण राज्य में फसलों की बुवाई नही हो पीई है और यहाँ पर सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे किसानो के समक्ष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे कहते हैं कि सुखाड़ से परेशान किसानो को सरकार की और से मदद मिलनी चाहिए। जगह-जगह पर सिचाई की सुविधा उपलब्ध करनी चाहिए ताकि कम बारिश होने पर भी किसान कृषि कार्यों को क्र सके।
