जिला धनबाद से महेंद्र कुमार महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहते है कि अभी जो नवनुक्त मुख्यमंत्री है वो युवा है और 5 तारीख को बहुत बड़े नेता टेकलाल महतो जी के सुपुत्र जय प्रकाश पटेल को मंत्री पद के लिए चुना गया है। जिससे उनके गाँव के लोगो में बहुत ख़ुशी का माहोल है।आज तक जितने भी सरकारे बनी है वो अपने कार्य को सही ढंग से नही कर सकी है। इस बार युवा नेताओ के हाथो में इस राज्य को सौपा गया है इसी उम्मीद के साथ की वो इस राज्य को बेहतर बनाने में अपनी तरफ से कोई चुक नही करेंगे।
