बोकारो: सुल्तान अंशारी ने चन्दनक्यारी, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि १ अगस्त को रात १२ बजे अज्ञात चोरो ने बेराटाड़ निवासी फिराज अंशारी के घर से 32 हज़ार नकद और लगभग ५० हज़ार के जेवरात ले गए. वे बढ़ते अपराध की ओर चन्दनक्यारी बीडीओ का ध्यान आकर्षित करते हुए कहते हैं कि बीडीओ अज्ञात अपराधियों पर नकेल कसे.