बोकारो: श्यामपत दास चन्दनक्यारी, बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि चन्दनक्यारी प्रखंड में एक टाउन हॉल का निर्माण किया गया है जिसमे तमाम बड़ी- बड़ी बैठको का आयोजन किया जाता है. वे कहते हैं कि इस टाउन हॉल की स्थिति ख़राब है और इसका मरम्मत करना आवशयक लेकिन किसी भी नेता ,विधायक की नज़र इस ओर नही है. अत: प्रशासन से अनुरोध है कि टाउन हॉल की मरम्मती की जाए.