जिला बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड से गोपाल कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि प्रधान मंत्री जी को झूठा वादा नहीं करना चाहिए और जो वादा किये है उसे पूरा करना चाहिए। इससे पहले जो उन्होने स्वास्थ बीमा गरीब बिपिएल परिवार वालो के लिए बनाया गया था उसमे भी अबतक किसी प्रकार की सुविधा नहीं दिया जाता है.तथा अस्पतालो में भी इलाज करवाने से ज्यादा पैसा लिया जाता है.अत:प्रधान मंत्री जी अपने वादे को पूरा कर नि:शुल्क दवा दिया जाए.
