जोहर श्रोताओ जैसा की आप जानते हैं की आपके झारखण्ड मोबाइल वाणी पर शिक्षा की दशा एवं दिशा पर अभियान चलाया जा रहा हैं इस अभियान के तहत आज की कड़ी में हम जानेगे गुमला हजारीबाग धनबाद बोकारो आदि जिलो में शिक्षा की स्थिति क्या हैं जिसे गुमला से बता रहे हैं विनय कुमार केशरी जी जिनका कहना हैं की शिक्षा एक ऐसा शब्द हैं जिसके बिना समाज के विकाश की कल्पना नहीं की जान जा सकती।आज समाज जिस दिशा की ऒर बढ़ रहा हैं यह शिक्षा के ही कारन हैं जब् तक हम शिक्षित होगे समाज का विकाश होगा। अतः आज समाज के विकाश के लिए शिक्षा का अवश्यक होना जरुरी सा हो गया हैं साथ ही कहा की आज जरुरत हैं हमें अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देने की क्योङ्कि यहाँ पर शिक्षा की स्थिति अच्छी नहीं हैं साथकुछ समय पहले ही इसी मुद्दे पर बात करते हुए राधू राइ जी ने झारखण्ड असंगठीत मजदुर के संयोजक मुन्ना खान जी से बात की जिन्होने बताया की किसी भी देश के विकाश के लिए शिक्षा रीढ़ की तराह कार्य करता हैं शिक्षा से ही देश का व्विकाश सम्भव हैं जिसके लिए उन्होने झारखण्ड सरकार से अनुरोध किया की इस सम्बन्ध में सार्थक पहल करे. श्याम्पत दास जी ने अपने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कारमाताण्ड के सम्बन्ध में कहते हैं की इस विद्यालय के शिक्षक दुसरे कामो में व्यस्त रहते हैं जिस कारन शिक्षा का स्तर गिर रहा है और लोग इसी कारन निजी विध्यालयो की और रुख कर रहे हैं और इसी मुद्दे पर वि के वर्मा जी ने एक लोक गीत प्रस्तुत किया हैं जिसमे उन्होने बच्चो की शिक्षा पर जोर दिया हैं और इसी मुद्दे पर बात करते हुए दीपक कुमार जी ने कहा की आज शिक्षा की मुलभुत जरुरत भी बच्चो की पूरी नाही हो रही हैं वे खुले आसमान में पड़ने को मजबूर हैं जिस पर हमारी सरकार को ध्यान देने की जरुरत हैं साथ ही हमारे यहाँ शिक्षको की भी कामी हैं जिसे पूरा करने की जरूरत हैं इन्ही मुद्दे पर रविन्द्र कुमार वर्मा जी गिरिडीह से कहते हैं की आज स्कुलो में मध्यान भोजन बच्चो को दिया जाता हैं जिससे बच्चो का मन पढाई में न लग कर उस खिचड़ी पर लगा रहता हैं और शिक्षक भी दुसरे कार्यो में फसे रहते हैं साथ ही रांची से विवेक कुमार जी ने भी राज्यों में शिक्षको की कमी बताई हैं जिस पर सरकार को कारवाई करने की जरुरत हैं.गोड्डा से वासिं अख्तर जी ने शिक्षको के वेतन सम्बन्धी असंगतियो को सर्कार से दूर करने की मांग करते हुए कहते हैं सभी को एक ही वेतनमान के अनुसार वेतन दिया जाता हैं जो गलत हैं जिसे ददुर करने की जरुरत हैं.