जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड के खेरा-बेरा जिमिया नदी पर पुल निर्माण डुमरी विधायक जगरनाथ महतो स्थानिये मुखिया करमचंद महतो ने 108 नारियल फोड़ कर शुरू किया गया. तथा बोकारो जिला के धनबेरा एवं धनबाद जिला के खेरा बेरा के बीच करोडो रुपया की लगत निर्मित किया जाएगा।उक्त पुल का आधारशीला सत्र 2013 को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने किया था.पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने राज्यपाल से कई बार लिखित शिकायत भी किया गया था और पुल निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई थी परन्तु ग्रामीणो की मांगो पर राज्यपाल महोदय ने पुल बनाने का आदेश दे कर ग्रामीणो के अकांक्षाओ को पूरा किये जिससे ग्रामीण काफी खुश हुवे।