धनबाद से बैजनाथ महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की दिनक १९ जून को धनबाद में विकाश मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन महामहिम राज्यपाल डॉ सैयद अहमद के द्वारा किया गया. धनबाद के उपायुक्त प्रशांत कुमार जी ने सभा को संबोधित किया और अतिथियो का स्वागत किया।धनबाद के सांसद महोदय ने राज्यपाल का ध्यान आकषित करते हुए कहा की धनबाद राज्य में सबसे ज्यादा रजस्व देने वाला राज्य हैं फिर भी इसकी उपेक्षा की जाती हैं साथ ही यह भी कहा की महामहिम के धनबाद आगमन पर सड़क के गड्ढे भरे गए हैं परन्तु क्षेत्र का विकाश नहीं हो रहा है. इस तरह के सवालो को सुन कर महामहींम ने कहा की क्षेत्र के विकाश के लिए प्रयाश किये जा रहे हैं साथ ही भ्रष्ट अधिकारीयों को दण्डित किया जायेगा एवं क्षेत्र के विकाश की और धयन दिया जायेगा।
