अंजली कुमारी ,मध्य विद्यालय पाहन टोली,इरबा रांची ओरमांझी से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बल मजदूरी के कुप्रभाव के बारे में,ये जानकारी देते हुए कहती है की 6-14 वर्ष के बच्चों से बाल मजदूरी करवाना क़ानूनी अपराध है ये चाहती है सब पढ़े - सब बढे ,चाहे सरकारी स्कूल में या प्राइवेट स्कूल में ,जबकि कुछ बच्चे सोचते है की कुछ काम कर लेंगे तो कुछ पैसे आ जायेंगे लेकिन वो पैसे वो न तो अपने अभिभावक को देते है बल्कि उससे वो नशा करते है जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारिया हो जाती है. इसी स्कूल की सुनहला बानो बताती है की हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ- सुथरा रखना चाहिये क्यूंकि अगर हम साफ -सफाई नहीं रखेंगे तो हमें बीमारियां घेर लेंगे जैसे की डेंगू,दस्त,मलेरिया,कचरे ,गन्दा जमा पानी से पर्यावरण गन्दा होता है साथ-साथ हमें पानी और बिजली की भी बचत करनी चाहिए.