श्याम्पत दास बोकारो चन्दनक्यारी से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की आज उनके पंचायत मडवा में मनरेगा के अंतर्गत बहुत सारी गड़बड़िय हो रही हैं जैसे बिचौलिए के द्वारा मास्टर रोल में स्वाम अंगूठा का निशान लगा कर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की मिलीभगत से पैसे की निकासी कर लेते हैं एवं मजदूरो के जॉब कार्ड में मजदूरी भी नहीं भरी जाती हैं एवं मेंठ के हस्ताक्षर भी बिचौलिए के द्वारा किया जाता हैं. झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बोकारो के उपायुक्त एवं श्रम बिभाग से अपील किया हैं जल्द से जल्द करवाई किया जाये एवं मेंठ को मनरेगा योजना से हटाया जाये.
