उमेश उज्जागर ग्राम उप्परघट प्रखंड नावाडीह बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की २ दिनों से प्रखंड में हाथियों ने उत्पात मचा कर रखा था जिसे वन अधिकारीयों एवं जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से उन्हें भगाया गया.हाथियों ने कई घरो को नुकसान पहुचाया एवं अनाजो को बर्बाद किया और जब मुआवजे के सम्बन्ध में अधिकारीयों से बात की गई तो उन्होंने बताया की एक किवंटल चावल के २५० रुपये दिए जायेगे जबकि आज बाजार के उस चावल के दाम २००० रुपये के आस पास हैं. इस तरह के मुआवजे से ग्रामीणों में रोष हैं.