बोकारो: चास निवासी रमेश कुमार माईती ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि बोकारो नगर निगम की ओर से स्वच्छता पर बिलकुल ध्यान नही दिया जा रहा है.वे कहते है कि चास अंतर्गत गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है. जिसके कारण से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है. इतना ही नही जगह-जगह पर कचड़े जमा होने के वजह से तरह-तरह के बीमारी फैलने की आशंका बना रहता है. अत: नगर निगम से अनुरोध है कि वे इस ओर ध्यान दें.
