ग्राम तुकाद प्रखंड बन्गावा खूंटी मुर्हू से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की उनके गाव में सड़क एवं स्कूल की सुविधा भी नहीं हैं जिस कारन लोगो को आवागमन में परेशानी होती है और स्कूल के नहीं होने के कारन बच्चो को शिक्षा नहीं मिल पा रही हैं. साथ ही उन्होंने बताया की बिजली मापक यन्त्र ख़राब पड़े हैं जिसे बिजली विभाग के अधिकारीयों के द्वारा ठीक नहीं करवाया गया हैं परन्तु बिजली बिल विभाग के द्वारा भेज दी जाती हैं.
