बोकारो चास से रमेश कुमार मैती जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर महिलाओं पर हो रहे हिंसाओं के सम्बन्ध में कहा की आज के समय में महिलाओं के साथ जो घटनाये हो रही हैं वे बहुत ही शर्म की बात हैं.रमेश जी कहते हैं सरकार को इस सम्बन्ध में सख्त से सकत कानून बनाने चाहिए जिनसे इस तरह के अपराध पर अंकुश लगाया जा सके एवं महिलाओं के लिए एक फ़ास्टट्रैक कोर्ट बनाया जाये एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाये. साथ ही लोगो से यह अपील किया हैं अपने बच्चो में ऐसे संस्कार दे जो इस तरह के कार्य न करे और लोगो को अपनी नैतिक जिमेवारी का अहसाह होना चाहिए.
