धनबाद: विकाश कुमार पांडे तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि यहाँ पर सिचाई का साधन उपलब्ध नही है जिसके कारण से किसानों को खेती करने में परेशानी होती है. वे कहते हैं कि सिचाई के सुविधा के आभाव में यहाँ से युवा वर्ग मजबूरन अन्य राज्यों में पलायन करते हैं.उन्होंने बताया कि यहाँ पर कतरी नदी है जहाँ से लिफ्ट एरिगेशन के माध्यम से सिचाई की सुविधा मुहैया कराई जा सकती है. यहाँ पर कृषि योग्य भूमि है लेकिन सिचाई के आभाव में खेती नही हो रही है.अत: सम्बंधित अधिकारीयों से अनुरोध करते हुए कहते हैं कि यहाँ पर सिचाई की सुविधा मुहैया कराई जाए ताकि किसान खेती कर सके.