फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बाते की दिनांक २१/03/२०१३ को वन परिसर तोपचांची धनबाद में एक पेड़ लगाना १०० पुत्रो के सामान नारे के साथ विश्व वानिकी दिवस पर कार्यक्रम संपन्न हुई.इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद वन प्रमंडल के पदाधिकारी श्री सतीश राय थे. विशिस्ट अतिथि वनपाल पदाधिकारी श्री गोरख नाथ यादव वन परिसर अधिकारी तोपचांची के पदाधिकारी मौजूद थे. मौके पर सतीश राय ने विश्व वानिकी दिवस पर प्रकाश डाला एवं सन्देश दिया की हर एक परिवार को साल में एक पेड़ लगाना चाहिए जिससे वातावरण संतुलन बना रहे एवं कार्यक्रम में जंगली जानवरों से बचने के उपाय भी बताये गए. कार्यक्रम को सभी मुख्य अतिथि ने संबोधित किया. इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
