प्रकाश कुमार महतो ने धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया की आठ मार्च को हम महिला दिवस मनाते हैं, आज महिलाओ को प्राथमिकता नहीं दी जा रही हैं जिसकी हक़दार वो हैं. आज भी उनके साथ हिंसा बलात्कार शोषण जैसे घटना होती रहती हैं. जिसका ताज़ा उद्दाहरण दिल्ली में युवती के साथ हुई दुष्कर्म की एक घटना हैं जिसने पुरुष समाज का चेहरा प्रस्तुत किया. आज की सबसे बड़ी महिलाओ की समस्या है वो हैं दहेज़ प्रथा, आज इस प्रथा के कारण महिलाओ को अनेक यातनाओ से गुजरना पड़ता हैं.इस विषय पे गंभीरता पूर्वक सोचने की आवश्यकता है जिस से महिला समाज का विकास संभव हो सके.