राँची:ओरमांझी से फूल कुमारी देवी जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के द्वारा बता रही है कि ओरमांझी प्रखंड के दो सहिया साथी सदर अस्पताल रांची में 1 दिसम्बर 2013 से मार्च 2013 तक हेल्प डेस्क में काम कर चुकी है,लेकिन अब तक उन्हें इस काम का मानदेय नही मिला है।दो तीन बार इन्होने चेक लेने के लिए अस्पताल भी गए पर वहां बताया गया की चेक बनेगा तो फ़ोन करके बताया जायेगा,काफी दिन बाद इन्होने फिर से प्रयास किये पर उन्हें निराश हो कर लौटना पड़ा इसलिए इन्होने झारखण्ड सरकार से आग्रह किया है कि इसका जल्द ही कारवाई की जाए।
